{"_id":"5cdeceefbdec22077c3564c3","slug":"lok-sabha-election-2019-election-commission-issued-two-notice-to-kishan-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख खर्चे के पेंच में फंसे कपूर, आयोग ने जारी किए दो नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख खर्चे के पेंच में फंसे कपूर, आयोग ने जारी किए दो नोटिस
Sat, 18 May 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 May 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर चुनाव प्रचार में करीब 22 लाख रुपये के खर्चे के पेंच में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने किशन कपूर को दो नोटिस भेजे हैं। गुरुवार को भेजे नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने भाजपा प्रत्याशी को एडिशनल नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
नोटिस में लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जनसभाओं और रैलियों में करीब 22 लाख रुपये कर्म खर्चा दिखाया है। चुनाव आयोग प्रत्याशियों की रैलियों में हुए खर्च का रिकार्ड अपने शेडो आब्जर्वेशन रजिस्ट्रेशन में रखता है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम रैलियों में हुए खर्च का खुद आकलन करती है। प्रत्याशियों को भी अपने खर्च का हिसाब किताब अपने खुद के रजिस्टर में करना होता है। लेकिन, चुनाव आयोग के रजिस्टर से प्रत्याशी के रजिस्टर के साथ खर्च का मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के नोटिस के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने सुलह, ठाकुरद्वारा, सोलन, डलहौजी, चंबा, नूरपुर में हुई रैलियों और जनसभाओं में कम खर्च दिखाया है। चंबा रैली में चुनाव आयोग ने 19 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया है जबकि भाजपा प्रत्याशी ने पौने दो लाख रुपये खर्चा अपने रजिस्टर में दर्शाया है।
चुनाव आयोग ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भेजकर कहा है कि कम हुए खर्च को तथ्यों के साथ साबित करें। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर जवाब देना होगा।