{"_id":"5cc01b9dbdec221447634ae8","slug":"lok-sabha-election-2019-election-commission-facility-for-divyang-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार की खास व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार की खास व्यवस्था
Wed, 24 Apr 2019 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ फीसदी दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार खास व्यवस्था की है। ऐसे मतदाताओं के साथ 18 साल से ज्यादा की आयु का एक व्यक्ति कक्ष में मान्य होगा। इसके लिए उपरोक्त व्यक्ति को चुनाव अधिकारी के पास एक शपथ पत्र भरकर देना होगा ताकि दिव्यांग की ओर से प्रत्याशी को दिए वोट को उपरोक्त व्यक्ति किसी को न बता सके।
विज्ञापन
मदद के लिए गया व्यक्ति दिव्यांग की ओर से वोट डाल सकेगा। इसके बाद चुनाव अधिकारी इस व्यक्ति की अनामिका अंगुली पर स्याही का निशान लगाएगा ताकि वह किसी दूसरे दिव्यांग के साथ दोबारा वोट डालने न आ सके। इसके अलावा जब व्यक्ति अपना वोट डालने जाएगा, तब उसकी तर्जनी अंगुली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में अकेले जिला शिमला में ही करीब आठ हजार से ज्यादा दिव्यांग वोटर हैं। कानूनगो राज पिरटा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इस संबंध में जानकारी मुहैया करवाई है। शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग अधिकारी राजेश्वर गोयल ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति कक्ष में मौजूद रह सकता है।
विज्ञापन