{"_id":"5ccc75e9bdec22077c3554ba","slug":"lok-sabha-election-2019-deo-kangra-seeks-permission-to-file-case-against-pawan-kajal","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल के खिलाफ चुनाव आयोग से मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल के खिलाफ चुनाव आयोग से मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी
Sat, 04 May 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने चुनाव आयोग से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट की धारा 127 के तहत केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है। मामला पवन काजल की सुलह, जयसिंहपुर और शाहपुर में हुई जनसभाओं से जुड़ा है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसभाओं में फर्जी मुद्रक के नाम-पते और बिना पब्लिशर्स वाले पंफलेट तथा कैलेंडर बांटने के आरोप में पवन काजल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग से इसी एक्ट की धारा 125 के तहत भी पवन काजल के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है। काजल पर रैलियों में रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के विपरीत जाकर जाति के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप है।