{"_id":"5cab7e31bdec221460793b91","slug":"lok-sabha-election-2019-decision-on-suresh-chandel-issue-will-be-taken-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय चुनाव लड़ना है या कांग्रेस में जाएंगे, चंदेल आज लेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय चुनाव लड़ना है या कांग्रेस में जाएंगे, चंदेल आज लेंगे फैसला
Tue, 09 Apr 2019 10:02 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट न मिलने पर सुरेश चंदेल निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने या कांग्रेस में शामिल होने को लेकर मंगलवार को फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर का टिकट फाइनल होने के बाद सुरेश चंदेल सोमवार को बिलासपुर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति क्या होगी, इसका फैसला वह समर्थकों के साथ बैठकर करेंगे। उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना है या कांग्रेस पार्टी में शामिल होना है। यह निर्णय भी समर्थकों के साथ बैठकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हमीरपुर से टिकट के दावेदारों में रामलाल ठाकुर के अलावा सुरेश चंदेल, सुखविंद्र सुक्खू, अभिषेक राणा और कर्नल धर्मेंद्र पटियाल शामिल थे। भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अभी कांग्रेस में एंट्री नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम भी दावेदारों के पैनल में शामिल था।
विज्ञापन
बिलासपुर में जिस तरह कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदेल का विरोध किया, पार्टी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें या तो पार्टी का टिकट दिया जा रहा है या उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विधायक रामलाल ठाकुर का टिकट फाइनल होने के बाद सुरेश चंदेल को बड़ा झटका लगा है।