{"_id":"5cab2733bdec22143f758c32","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-will-change-office-bearers-in-mandi-and-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बदलेंगे कांग्रेस के पदाधिकारी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बदलेंगे कांग्रेस के पदाधिकारी, ये है वजह
Tue, 09 Apr 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी चल रही है। चुनाव से पहले जिला और ब्लॉक कमेटियों में पार्टी को मजबूती दी जाएगी। हाईकमान ने पहले चरण में मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हाईकमान के खिलाफ जाकर भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करने वाले कांग्रेस नेताओं का बदला जाना तय माना जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तीन कार्यकारी जिला अध्यक्ष लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
झंडूता और बिसालपुर सदर ब्लॉक कमेटी में व्यापक बदलाव की तैयारी है। हमीरपुर के मेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया जाना है। ऊना के चिंतपूर्णी और गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदला जा रहा है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के कई निष्क्रिय पदाधिकारी पर भी हाईकमान के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मंडी के वरिष्ठ नेताओं ने भी जिले के पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। इन नेताओं ने मंडी डीसीसी में भी कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की सिफारिश की है। मंडी डीसीसी में भी कार्यकारी अध्यक्ष लगाया जा सकता है।