राम मंदिर नहीं बनाना चाहती भाजपा: आचार्य प्रमोद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को राम मंदिर के मसले पर गुमराह किया है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा दरअसल राम मंदिर बनाना ही नहीं चाहती।
पीएम मोदी तीन तलाक पर तीन बार ऑर्डिनेंस लाए, लेकिन राम मंदिर पर एक बार भी नहीं। हरोली के ललड़ी में जनसभा के लिए पहुंचे आचार्य ने ऊना में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र का एक भी वादा मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि पूरे कार्यकाल में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, नोटबंदी और जीएसटी का राग अलापने वाली भाजपा को अब इन मुद्दों पर सांप क्यों सूंघ गया है। अगर इनसे देश को इतना ही लाभ हुआ तो क्यों भाजपा इन मुद्दों पर आज चुनाव नहीं लड़ रही।
उन्होंने कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्षधर हैं। कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह स्वयं तमाम मुस्लिम धार्मिक नेताओं से इस मसले पर बातचीत करेंगे। देश की जनता बदलाव चाहती है।
कहीं काला धन पतंजलि को तो नहीं चला गया
आचार्य प्रमोद ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से सौ दिन में विदेशों से काला धन लाने का दावा करने वाले बाबा रामदेव इस मसले पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि कहीं यह काला धन पतंजलि के खाते में तो नहीं चला गया।
गलत बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं से असहमत
आचार्य प्रमोद ने लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर दुख जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस के उन नेताओं से भी सहमत नहीं हैं, जो चुनाव प्रचार के चलते गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
वह कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के बयानों से सहमत नहीं हैं। इसी तरह हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती को भी गलतबयानी पर संयम बरतना चाहिए और उन्हें शर्म आनी चाहिए।