{"_id":"5ca4bab4bdec22140559ba1d","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-rally-without-virbhadra-singh-in-mandi-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडी में वीरभद्र के बिना होगा कांग्रेस का सम्मेलन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में वीरभद्र के बिना होगा कांग्रेस का सम्मेलन, जानें पूरा मामला
Thu, 04 Apr 2019 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का भ्यूली के विपाशा सदन में पांच अप्रैल को प्रस्तावित सम्मेलन अब नौ अप्रैल को होगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना जारी कर दी है। लेकिन इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले संभावित नेताओं की लिस्ट से पूर्व सीएम वीरभद्र और उनके बेटे विक्रमादित्य का नाम गायब है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में विपाशा सदन में ही पंडित सुखराम और वीरभद्र की जुबानी जंग ने पुराने विवाद को नया रंग दे दिया था। वीरभद्र की सुखराम पर ‘आया राम गया राम’ की टिप्पणी के सियासी भूकंप से अनिल शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी और कांग्रेस को मंडी में मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
सम्मेलन में ये नेता करेंगे शिरकत
फाइल फोटो
कांग्रेस उसी भ्यूली में सुखराम और वीरभद्र की एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन लिस्ट में वीरभद्र का नाम ही नहीं है। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी व वर्तमान संसदीय क्षेत्र के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक सहित जिला-ब्लॉकों के पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष व उनकी समस्त कार्यकारिणी शामिल होगी। पूर्व सीएम वीरभद्र और विक्रमादित्य का आना तय नहीं है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी व वर्तमान संसदीय क्षेत्र के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक सहित जिला-ब्लॉकों के पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष व उनकी समस्त कार्यकारिणी शामिल होगी। पूर्व सीएम वीरभद्र और विक्रमादित्य का आना तय नहीं है।