{"_id":"5ca73fbebdec22140559bbc5","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-for-election-campaign-in-uttarakhand-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पंजाब-उत्तराखंड में प्रचार करेंगे सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पंजाब-उत्तराखंड में प्रचार करेंगे सीएम जयराम
Fri, 05 Apr 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 और 7 अप्रैल को पंजाब और उत्तराखंड में प्रचार करेंगे। संगठन ने उनकी चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई है। सीएम शुक्रवार शाम सुंदरनगर और पालमपुर में होने वाले कार्यक्रम छोड़कर शिमला लौट गए हैं। छह अप्रैल को सीएम पंजाब के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
यहां विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभाएं करेंगे। उनके साथ पंजाब के पूर्व सीएम सुखवीर बादल मौजूद रहेंगे। 7 अप्रैल को सीएम उत्तराखंड जाएंगे। वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। 7 अप्रैल को सुबह सीएम विकासनगर में होंगे।
विज्ञापन
बरोटीवाला, चरवा और शकरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम जयराम ने बताया कि संगठन ने उन्हें प्रदेश से बाहर चुनाव प्रचार के लिए जाने का आदेश दिया है। इसके तहत वह दो दिन तक पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। हिमाचल में अंतिम चरण में चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में संगठन पहले उन राज्यों पर अधिक फोकस कर रहा है, जहां पहले चुनाव हैं।
विज्ञापन