{"_id":"5cac923ebdec22144c193b07","slug":"lok-sabha-election-2019-chandramohan-thakur-statement-over-anil-sharma-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल शर्मा के प्रति सीएम जयराम के इरादे स्पष्ट: चंद्र मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल शर्मा के प्रति सीएम जयराम के इरादे स्पष्ट: चंद्र मोहन
Tue, 09 Apr 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
चंद्रमोहन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इरादे स्पष्ट हैं। अब निर्णय उनको करना है कि उन्हें किसके साथ खड़े रहना है। यह बात चंद्र मोहन ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि इसमें किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। कृषकों के सम्मान की योजना का लाभ अब हर वर्ग के किसानों को होगा। ठाकुर ने कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ गरीब, किसान, महिला एवं आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाला बताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी भाजपा निंदा करती है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस झूठी घोषणाओं से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। भाजपा का लक्ष्य हर घर तक सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त भी मौजूद रहे।