फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Candidates met congress incharge rajni patil for ticket in chandigarh

कांग्रेस में टिकट के लिए कदमताल तेज, रजनी पाटिल से मिले दावेदार

Thu, 14 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Candidates met congress incharge rajni patil for ticket in chandigarh
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव टिकट तय करने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।  बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीट के लिए करीब एक दर्जन नेताओं से योग्य उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन


पाटिल पहले एक-एक कर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं से मिलीं और उसके बाद कांगड़ा के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने अपने संसदीय क्षेत्र से टिकट के दावेदारों पर मन की बात बताई।
विज्ञापन


माना ये भी जा रहा है कि आवेदन करने वाले नेताओं के बजाय मुलाकात करने वाले नेताओं में से किसी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके लिए 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चारों उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पाटिल ने इन नेताओं को बुलाया था चंडीगढ़

इसके बाद पैनल फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा।  सूत्र बताते हैं कि पाटिल ने हाईकमान के निर्देश पर इन नेताओं को पंजाब भवन में बुलाया था। इसके बाद अब मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं को बुलाया जाएगा। 


कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल के जिन पार्टी नेताओं को चंडीगढ़ पंजाब भवन में मुलाकात के लिए बुलाया था, उनमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अनीता वर्मा और विधायक राजेंद्र सिंह राणा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से  पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, जीएस बाली और टीएस भरमौरी शामिल थ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed