फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 aashray statement over anil sharma targets cm jairam thakur

सीएम पर दे मारा इस्तीफा, विधायकी से हटाए तो रौद्र रूप देखने को रहें तैयार: आश्रय

Sat, 13 Apr 2019 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 aashray statement over anil sharma targets cm jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

भ्यूली में आयोजित द्रंग कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सुखराम परिवार ने सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा पर जमकर प्रहार किए। भाजपा के विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस प्रत्याशी पुत्र आश्रय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया।

विज्ञापन


भाजपाई कहते हैं कि वह सत्ता के लालची हैं। लेकिन उन्होंने इस्तीफा सीएम और सरकार के मुंह पर फेंककर मारा है। कहा कि अगर भाजपाइयों को तकलीफ है तो पार्टी से निकालकर देखें और फिर सुखराम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। अनिल शर्मा को जनता ने चुनकर भेजा है, वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


रामस्वरूप पर तंज कसते हुए कहा कि वह कह रहे हैं कि अनिल शर्मा रात के अंधेरे में भाजपा में आए, लेकिन रामस्वरूप बताएं कि पांच साल काम करने के बाद भी लोग उन्हें दिन के अंधेरे में क्यों नहीं पहचान रहे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा ने कहा कि 2017 के विस चुनावों में मेरे भाजपा में शामिल होने से भाजपा ने 43 सीटें जीतीं। मैंने अनिल शर्मा के लिए लोक निर्माण विभाग मांगा जो नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मंत्रियों को तीन-तीन विभाग दे दिए गए जबकि अनिल को मात्र एक दिया गया। मेरा बेटा वरिष्ठ था, सरकार मेरे कारण बनी थी। भाजपा को अनिल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था, लेकिन आरएसएस ने जयराम को सीएम बना दिया। सुखराम ने कहा कि अनिल शर्मा बतौर भाजपा के सदस्य व विधायक जनता की सेवा करेंगे। 


बेटे का प्रचार करने के लिए अनिल ने छोड़ा मंत्री पद: कौल सिंह
कौल सिंह ने कहा कि बेटे का प्रचार करने के लिए अनिल शर्मा ने मंत्री पद छोड़ा है। सम्मेलन में उन्होंने सीएम जयराम की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम यह बताएं कि उन्होंने मंडी के लिए क्या किया? कौल सिंह ने कहा कि मंडी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी तो सीएम दूर नहीं कर पाए। कांग्रेस मंडी में एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed