फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: Weather can disrupt in celebration of election results himachal

हिमाचलः चुनाव नतीजों के जश्न में खलल डाल सकता है मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 22 May 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: Weather can disrupt in celebration of election results himachal

लोकसभा चुनाव के गुरुवार को घोषित होने वाले नतीजों के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। प्रदेश के अनेक स्थानों में गुरुवार को बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है। 24 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


25 मई से धूप खिलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की संभावना है। चार बजे के बाद मौसम साफ रहेगा। लोकसभा चुनाव के रुझान सुबह दस बजे से आना शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी

Lok Sabha Chunav Result 2019: Weather can disrupt in celebration of election results himachal

करीब एक बजे तक स्थिति काफी स्पष्ट हो जाएगी। इसी दौरान जीत का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू होंगी। जश्न के दौरान ही मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत भी मिलेगी। उधर, बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.4, बिलासपुर में 37.8, हमीरपुर में 37.1, सुंदरनगर में 36.5, कांगड़ा में 36.2, नाहन में 35.9, चंबा-भुंतर में 34.4, सोलन में 33.0, धर्मशाला में 29.6, शिमला में 27.5, कल्पा में 22.6, डलहौजी में 21.0 और केलांग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed