फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 BJP lead on world highest polling booth Tashigang

चीन से सटे दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में भी भाजपा को बढ़त

Fri, 24 May 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 BJP lead on world highest polling booth Tashigang
टशीगंग फाइल फोटो (PTI)

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने चीन सीमा तक अपनी दस्तक दी है। चीन बॉर्डर से सटे दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग (15,256 फीट) में 80 फीसदी वोटरों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 70 वोट डाले गए, जिसमें से 56 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण टशीगंग में लोगों के लिए देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे अहम हैं। मोदी सरकार के दौरान हुए सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से टशीगंग के लोग खासे प्रभावित हैं। टशीगंग के मतदाता दोरजे, गटुक और पलजोर का कहना है कि जिस तरह दुनिया में आतंकवाद का दायरा बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए देश की सुरक्षा का मुद्दा उनके लिए सबसे अहम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के नाम पर टशीगंग में लोगों ने मोदी के नाम पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। हालांकि, टशीगंग मतदान केंद्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 34 कर्मचारियों ने भी इलेक्शन ड्यूटी के दौरान अपना वोट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव के बाद टशीगंग का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन के रूप में दर्ज हुआ है। यहां हुए मतदान के दिन भी चुनाव आयोग ने विशेष इंतजाम किए थे। मतदान के दिन यहां वोटरों का रेड कारपेट से स्वागत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed