फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 BJP lead in Nalagarh Himachal Pradesh

भाजपा को रिकॉर्ड लीड देने में नालागढ़ हलका नंबर वन

Thu, 23 May 2019 09:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 May 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 BJP lead in Nalagarh Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को सबसे ज्यादा बढ़त नालागढ़ से मिली। यह हलका रिकॉर्ड बढ़त के साथ नंबर वन पर है। यहां सुरेश कश्यप को अपने घर से मिली लीड से तीन गुना ज्यादा 39,970 मतों की बढ़त मिली। हालांकि, नालागढ़ में कांग्रेस के विधायक लखविंद्र राणा हैं। वर्ष 2014 के लोस चुनाव में यहां से 17,526 वोटों की बढ़त मिली थी, जिसे इस बार दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है। 2014 में प्रदेशभर में यह बढ़त दूसरे नंबर की थी।

विज्ञापन


नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जब से बढ़त मिलनी आरंभ हुई और इसके बाद लीड का आंकड़ा हर बार कई गुना पार होता ही चला गया। वर्ष 2004 के चुनाव में नालागढ़ हलके से भाजपा प्रत्याशी को 393 मतों की लीड मिली थी और वर्ष 2009 में सांसद को इस क्षेत्र से 8,394, जबकि 2014 के  चुनाव में लीड दोगुना होकर 17,256 वोटों पर चली गई।
विज्ञापन


नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार पिछली बार की अपेक्षा रिकॉर्ड मतदान हुआ। यहां 79.53 फीसदी वोट पड़े। नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र के 85,087 मतदाताओं में से 67,670 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 34,414 पुरुषों और 33,253 महिलाओं ने मतदान किया। यहां थर्ड जेंडर के भी 3 वोट डले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ने कहा था हलके से दो सबसे ज्यादा लीड 
नालागढ़ विस क्षेत्र के पंजैहरा में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि इस बार के  लोस चुनाव में रिकॉर्ड बढ़त दें और विधानसभा की जो कमी है, उसे वह पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा था कि 2014 के चुनाव में नालागढ़ हलके से प्रदेशभर में दूसरी सबसे बड़ी लीड भाजपा प्रत्याशी को मिली थी। इसे इस बार के चुनाव में नंबर एक बनाना है।


इस बार रिकॉर्ड मतदान का परिणाम यह हुआ कि नालागढ़ से मौजूदा विधायक कांग्रेस पार्टी का होने के चलते भी भाजपा को रिकॉर्ड बढ़त मिली है। जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की चार सीटों के साथ देश में भाजपा सरकार बनना और नालागढ़ से रिकॉर्ड बढ़त इस बात का संकेत है कि लोगों ने मोदी व पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed