{"_id":"5ce291c5bdec2207167eda9e","slug":"lok-sabha-chunav-2019-virbhadra-singh-statement-over-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल ठीक नहीं, केंद्र में बनेगी यूपीए सरकार : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल ठीक नहीं, केंद्र में बनेगी यूपीए सरकार : वीरभद्र
Mon, 20 May 2019 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होता है। वह एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी और केंद्र में यूपीए की सरकार बनना तय है। लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। 23 मई को जब मतगणना शुरू होगी, तब पता चलेगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ मतदान के लिए रामपुर पहुंचे थे। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक वह रामपुर पदम पैलेस में आराम करते रहे। इसके बाद दोपहर को परिवार सहित शिमला के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। इससे पहले वीरभद्र ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फीडबैक लिया।
विज्ञापन