शिमला: चाय-समोसा, कढ़ी-चावल, और धाम पर प्रत्याशियों ने खर्चे लाखों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं पर चाय, समोसा, स्नैक्स, दूध, मिठाई और धाम पर लाखों रुपये खर्च कर डाले। प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को दिए चुनाव खर्चे में यह आंकड़ा दिया है। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने कढ़ी-चावल तो भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने वर्करों को मीट की धाम परोसी।
करीब 25 दिनों में दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान करीब सवा दो लाख रुपये खाने पर खर्चे हैं। 23 अप्रैल से 17 मई तक के दिए चुनावी खर्च में शिमला संसदीय सीट पर छह उम्मीदवारों में से कांग्रेस के डॉ. धनी राम शांडिल ने सबसे अधिक चाय, समोसा, मिठाई, पानी और धाम पर करीब एक लाख 18 हजार रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने करीब 93 हजार 285 रुपये खर्च किए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने सबसे अधिक खर्चा रेणुकाजी की चुनावी रैली में किया। इस रैली में दो हजार समर्थकों को कढ़ी और चावल की धाम दी गई। इस पर करीब 80 हजार का खर्चा हुआ। शिमला ग्रामीण की सुन्नी रैली में सात सौ कार्यकर्ताओं को 35 हजार रुपये का लंच करवाया गया। इसके अलावा मिठाई, समोसा, पानी और लड्डू पर करीब 3 हजार 180 रुपये खर्च किए।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने अपनी दो रैलियों पर करीब 52500 रुपये खर्च किए। इनमें नॉन वेज की धाम पर चार सौ समर्थकों पर 28 हजार, जबकि साधारण धाम पर करीब 24 हजार 500 रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा उन्होंने पानी, चाय, स्नैक्स पर करीब 40 हजार 785 रुपये खर्च किए।