हिमाचल: दिल्ली से गगल पहुंचे 45 यात्री, एयर इंडिया की उड़ान हुई रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने बाद सोमवार को स्पाइस जेट का जहाज गगल एयरपोर्ट पर उतरा। जहाज में 45 यात्री सवार थे। हवाई जहाज से घर पहुंचे यात्रियों के चेहरों पर घर आने की खुशी साफ झलक रही थी। जहाज से आए सभी यात्रियों को स्वास्थ्य जांच के बाद संस्थागत क्वारंटीन किया गया। करीब दो माह बाद गगल एयरपोर्ट पर सोमवार को स्पाइस जेट और एयर इंडिया की एक-एक उड़ान प्रस्तावित थी। स्पाइस जेट का जहाज तो गगल पहुंच गया, लेकिन एयर इंडिया की उड़ान किसी कारणवश रद्द हो गई। स्पाइस जेट के विमान में 45 यात्री पहुंचे। 40 यात्रियों ने गगल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। गगल पहुंचे यात्रियों को मेडिकल जांच के बाद विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में भेजा गया है। उधर, एयर इंडिया की फ्लाइट से 40 लोगों ने आना था और इतने ही लोगों ने दिल्ली जाना था, लेकिन उड़ान रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्री गगल एयरपोर्ट से मायूस लौटे।
सवारियों ने जताई खुशी
गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर गुरुग्राम से आईं जोगिंद्रनगर की रक्षिता, पालमपुर के अखिलेश शर्मा और अखिल शर्मा, धर्मशाला के शुभम शर्मा, सुकड़ के संदूल चौधरी व पालमपुर की त्रिवेणी सूद ने कहा कि दो माह बाद घर पहुंचने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। अपने बच्चों को लेने आए परिजनों के चेहरों पर भी खुशी दिखी। सोमवार को दिल्ली से स्पाइस जेट की एक उड़ान गगल एयरपोर्ट पर उतरी है। इसमें 45 यात्री यहां पहुंचे हैं। सभी यात्रियों को मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किया जाएगा। - जतिन लाल, एसडीएम, कांगड़ा