फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown4.0: Transport services can start in Himachal from this day, the minister said

Lockdown4.0: हिमाचल में इस दिन से शुरू हो सकती हैं परिवहन सेवाएं, मंत्री ने ये कहा

Thu, 21 May 2020 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lockdown4.0: Transport services can start in Himachal from this day, the minister said
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। कैबिनेट सब कमेटी में चर्चा के बाद अब इस प्रस्ताव को 23 मई को प्रस्तावित कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 24 मई से परिवहन सेवाएं शुरू हो सकती है। हिमाचल में 90 फीसदी बसें चलाने के एचआरटीसी व परिवहन विभाग तैयार है। अभी जिलों में यह सेवाएं शुरू होंगी। शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं लेकिन इसके साथ में अब धीरे-धीरे विभाग खुल रहे हैं, उद्योगों में कार्य शुरू हो गया हैं।

विज्ञापन


वहीं, बाजार खुल गए हैं और लोगों की आवजाही बढ़ रही है। ऐसे में अब आवश्यकता महसूस की जा रही है कि बसों का संचालन शुरू किया जाए। लेकिन प्रदेश में कितने प्रतिशत यात्रियों के साथ बसें चलाई जाएंगी, इस पर कैबिनेट में विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बस किराया बढ़ाने को लेकर कहा कि कोरोना संकट के चलते विश्व में आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ दी है। हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में सभी को मिलकर ही इस बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था में सुधार करना होगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग शुरू, एक जून से ऊना के लिए शुरू होगी नियमित रेल सेवा 

कोरोना संकट के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भारतीय रेलवे ने अब 1 जून से 100 नई रेलगाड़ियां चलाने की मुहिम शुरू की है। ऊना रेलवे स्टेशन को इस रेल सेवा में जोड़ा गया है। आगामी पहली जून से ऊना रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से रोजाना दिल्ली से जन शताब्दी शुरू होने जा रही है। बाकायदा गुरुवार से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। रेलवे पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम भनोट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने ट्रायल के तौर पर इन सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। चूंकि लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और अपने घर या काम पर लौटना चाहते हैं। लिहाजा, एक प्रयोग के तौर पर कोरोना संकट के बीच इस सेवा को शुरू किया गया है।

 

अगर यह सफल रहता है तो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग 21 मई सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी क्लास भी होगा। जनरल कोच में बुकिंग के लिए सेकेंड सीटिंग का किराया वसूला जाएगा और इन ट्रेनों में सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग ही होगी। साथ ही इन ट्रेनों के लिए 30 दिन पहले ही रिजर्वेशन किया जा सकेगा। भनोट ने बताया कि इन ट्रेनों में आरएसी और वेटिंग लिस्ट टिकट भी जारी होगा लेकिन वेटिंग लिस्ट टिकट वाले व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed