फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: instructions to come office According to the roster

Lockdown: हिमाचल में रोस्टर के अनुसार ही कर्मियों को आने के निर्देश

Mon, 04 May 2020 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: instructions to come office According to the roster
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ महीने बाद राज्य सचिवालय सोमवार को खुला तो सरकार के 30 फीसदी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के आने के आदेश हवा हो गए। तकरीबन हर शाखा के 30 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी सचिवालय पहुंच गए। यही नहीं, ज्यादातर कर्मचारी अपने निजी वाहनों से सचिवालय पहुंचे तो पार्किंग भी फुल हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक आरडी धीमान ने सचिवालय प्रशासन विभाग को रोस्टर व्यवस्था और 30 फीसदी स्टाफ सुनिश्चित करने के लिए दोबारा पत्र लिख दिया। साथ ही कर्मचारियों को पूलिंग करने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन

कार्ट रोड पर कर्फ्यू ढील में नहीं चलेंगे भारी मालवाहक वाहन

वहीं, शिमला में कर्फ्यू में ढील के दौरान कार्ट रोड पर मंगलवार से भारी मालकवाहक वाहन नहीं चलेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि कार्यालय जाने वालों की गाड़ियां ही कार्ट रोड पर इस दौरान चलेंगी। जरूरी सेवाएं देने वालों की गाड़ियां और सामान ढोने वाली गाड़ियां पहले के आदेशों के अनुसार ही चलेंगी, सिर्फ भारी मालवाहक वाहन कर्फ्यू में ढील के दौरान कार्ट रोड होकर नहीं चल सकेंगे।

डीसी अमित कश्यप ने कहा कि लोग 15 मिनट पहले घरों से वाहनों में निकल सकते हैं ताकि नाकों पर जांच के दौरान उनका समय बच सके। सामान खरीदने जाने के लिए या दुकान खोलने के लिए निजी गाड़ी ले जानी हो तो उसके लिए परमिट की आवश्यकता रहेगी। बिना परमिट ऐसी गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। 
  शहर में जिन दुकानों के सामने दुकानें नहीं है वह रविवार को छोड़कर छह दिन दुकानें खोल सकते हैं।

जिला प्रशासन ने शहर में होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की निगरानी के लिए रूपरेखा तैयार कर दी है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, और पुलिस के जवान इन लोगों पर निगरानी रखेंगे। क्वारंटीन पर रखे लोगों की निगरानी एसडीएम करेंगे। छोटा शिमला-कसुम्पटी रोड साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक वन वे रहेगा। निजी चौपहिया वाहनों में तीन लोग बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed