फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown In world highest village Komik in Lahaul Spiti hImachal Pradesh

न पुलिस न पहरा फिर भी घरों में लॉकडाउन का पालन कर रहे दुनिया के सबसे ऊंचे गांव के लोग

Sat, 18 Apr 2020 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Apr 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Lockdown In world highest village Komik in  Lahaul Spiti hImachal Pradesh
दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक में ग्रामीणों को घर-घर जाकर मास्क, सैनिटाइजर बांटते हुए। - फोटो : अमर उजाला

देश-दुनिया में डंडे के जोर पर लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है, पर विश्व के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक के बाशिंदे खुद ही घरों में बंद हैं। छह माह तक बर्फ से लकदक रहने वाले इस गांव में न तो आजतक कभी पुलिस पहुंच पाई और न अधिकारियों या पंचायत प्रतिनिधियों का कोई खौफ है। फिर भी इस गांव के सभी 90 लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोग मास्क लगा रहे हैं और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है फिर भी उन्होंने खेती के कार्य खुद बंद कर रखे हैं। 

विज्ञापन


15537 फीट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पीति का कॉमिक गांव लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है। यहां करीब 20 घर हैं। यह गांव इतनी ऊंचाई पर है कि यहां से चीन अधिकृत तिब्बत की सीमा से सटे पहाड़ दिखाई पड़ते हैं। यहां से छोटी-बड़ी जरूरत का सामान लेने के लिए भी उपमंडल प्रशासन की अनुमति पर 31 किमी दूर काजा आना पड़ता है। गांव में राशन की दुकान या डिपो नहीं है। लोग बर्फबारी से पहले छह माह का राशन एक साथ जुटा लेते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लॉकडाउन से पहले यहां गांव के लिए सुबह-शाम दो टैक्सियां चलती थीं जो अभी बंद हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉमिक में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए हैं, जबकि स्पीति प्रशासन ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए इसके बचाव के तरीके बताए हैं। ग्रामीण डोलमा, छेरिंग अंगमो तथा हिशे ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की टीम ने कोरोना वायरस फैलने और उसके बचाव की जानकारी दी है।






डोलमा ने बताया कि टीवी पर प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन का एलान सुना और उसके बाद गांव के सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग को तवज्जो दे रहे हैं। गांव में इंटरनेट सुविधा न होने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हैं। बच्चों को खुद अभिभावक पढ़ा रहे हैं। स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष पलजोर बौद्ध ने बताया कि कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने घाटी के लिए मास्क और सैनिटाइजर की खेप भेजी थी। कार्यकर्ताओं ने कॉमिक जाकर हर घर में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया है।  


कॉमिक के साथ स्पीति के हर गांव पहुंच कर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहा है। - जीवन नेगी, एसडीएम काजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed