फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown in Himachal Pradesh CM jairam Thakur directions to officers

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटेगा हिमाचल, ये रहेगा अगले लॉकडाउन का प्लान

Sun, 12 Apr 2020 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Apr 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Himachal Pradesh CM jairam Thakur directions to officers
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हिमाचल को छह हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बनेंगे। ऑरेंज जोन में चार इंटरजोन होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है। अधिकारियों को भी ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले एलान का इंतजार है, जिसके बाद यह नया एग्जिट प्लान लागू होगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और प्रदेश में ठप चल रही आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। इससे सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में ग्रीन और ऑरेंज एरिया में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है। हालांकि, इसमें अभी वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले बीस दिन से सूबे में पूरी तरह से बंद आर्थिक गतिविधियों को हिमाचल की जयराम सरकार 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए स्वास्थ्य पहलुओं को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। आर्थिक हालात से निपटने के लिए सरकार इस पर मंथन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दोबारा पूरे लॉकडाउन का एलान नहीं किया तो जयराम सरकार चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकती है।

इसके तहत प्रदेश को छह हिस्सों में बांटा जा सकता है। रेड जोन में हॉटस्पॉट इलाका लिया जा सकता है। ऑरेंज जोन के भी चार इंटरजोन बनाए जा रहे हैं। इन्हें भी कोरोना वायरस के संक्रमण की कम या अधिक आशंका के हिसाब से बांटे जाने की तैयारी है। ये हॉटस्पॉट के आसपास के क्षेत्र होंगे। जहां संक्रमण नहीं है और एक भी केस सामने नहीं आया है, वे इलाके ग्रीन जोन में होंगे।

विज्ञापन

अलग-अलग स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को लेकर भी छूट दी जा सकती है। आर्थिक सुधार के लिए गठित टास्क फोर्स की सोमवार को बैठक होगी। इसमें जो योजना बनेगी, उसे लागू करने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जाएगी। दरअसल, प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले आबकारी एवं कराधान विभाग ने पिछले साल की कमाई की अपेक्षा इस साल मार्च में महज 15 करोड़ रुपये ही कमाए।

शराब की दुकानें बंद रहने से राजस्व अर्जित नहीं हुआ। वाहनों की आवाजाही बंद रहने से पेट्रोल और डीजल की बिक्री से होने वाला वैट नहीं आया। उद्योगों में भी उत्पादन न होने से हालात खराब हैं। फिलहाल 14 अप्रैल को खत्म होने वाले लॉकडाउन के बाद आर्थिक सुधार को लेकर गठित टास्क फोर्स स्थिति सुधारने के लिए मंथन में जुट गई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रह सकता है। प्रदेश की टास्क फोर्स सोमवार को बैठक कर इस पर सिफारिश कर मुख्यमंत्री को अंतिम निर्णय के लिए भेजेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मंगलवार तक इस पर एडवाइजरी जारी कर सकते हैं।

इन बिंदुओं पर हो सकता है फैसला
- सभी उद्योगों में पहले चरण में पचास प्रतिशत उत्पादन शुरू हो सकता है
- सरकारी कार्यालयों, उद्योगों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन पर ध्यान रखा जाए
- एक दिन छोड़कर अलग-अलग सेक्टर की दुकानें खोलने की मंजूरी
- स्कूल, कॉलेज 30 अप्रैल के बाद खोलने पर विचार 
- व्यावसायिक छोड़ अंतरराज्यीय आवागमन पर अभी छूट नहीं
- अंतर जिला परिवहन की छूट, लेकिन वाहनों में सवारियों की क्षमता होगी निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed