फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 3.0 in himachal online details of person enter in himachal from other states

प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का अब ऑनलाइन ब्यौरा होगा दर्ज

Sun, 03 May 2020 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0 in himachal online details of person enter in himachal from other states
चंडीगढ़ से हमीरपुर के नादौन पहुंचे लोगों की जांच करते पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

नूरपुर उपमंडल में साथ लगते पड़ोसी राज्य पंजाब से प्रवेश करने वालों का ब्यौरा अब ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। उपमंडल के पंजाब के साथ लगते कंडवाल बॉर्डर के अलावा वक्तपुर और औंद चेक पोस्ट पर ऑनलाइन डाटा एंट्री की व्यवस्था की गई है। इन रास्तों से जिला में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति तथा वाहन का अब ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने रविवार को कंडवाल बैरियर का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने तैनात स्टाफ से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बैरियर पर तैनात डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ व पुलिस कर्मियों को कोविड-19 की जंग में उनके योगदान के लिए फूल देकर सम्मानित भी किया। एसडीएम ने बताया कि ऑनलाइन डाटा एंट्री के लिए अब पुलिस के अलावा 27 महिला तथा पुरुष पटवारियों की टीमों को कंडवाल बॉर्डर पर नियुक्त किया गया है। इन सभी कर्मियों की तैनाती रोटेशन में 24 घंटे रहेगी। एक समय में तीन सदस्यों की टीम बारी-बारी से इस कार्य को देखेगी, जबकि वक़्तपुर तथा औंद चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ही ऑनलाइन  ब्यौरा दर्ज करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कंडवाल बॉर्डर पर तीन आयुर्वेदिक डॉक्टरों सहित तीन फार्मासिस्ट को तैनात किया गया, जो प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की कोविड-19 संबंधी थर्मल स्क्रीनिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों तथा जिलों से अपने-अपने घर पहुंचे जिन लोगों को  28 दिनों तक अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है, उन्हें होम क्वारंटीन नियमों का पालन करना जरूरी होगा। पुलिस तथा प्रशासन  उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed