फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh side story of Kota students reached una himachal pradesh

कोटा से हिमाचल पहुंचे छात्र बोले- उम्मीद नहीं थी कि हम घर पहुंच पाएंगे

Mon, 27 Apr 2020 10:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Apr 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh side story of Kota students reached una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पिछले एक महीने से परेशान थे। पढ़ाई भी ठप थी। हॉस्टल में खाना भी ठीक से नहीं मिल पा रहा था। देश भर में लॉकडाउन और हिमाचल में कर्फ्यू का समाचार सुनकर उम्मीद नहीं थी कि हम घर पहुंच पाएंगे। अमर उजाला फेसबुक लाइव पर कोटा से ऊना पहुंचे विद्यार्थियों ने रुआंसे होकर आपबीती सुनाई। कांगड़ा जिले के बैजनाथ के एक छात्र ने बताया कि अंदर ठीक से खाना नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


बाहर से खाना मंगवाने पर यह चिंता सता रही थी कि न जाने किस वस्तु के साथ वायरस का संक्रमण उन तक पहुंच जाए। घर पर फोन पर बात तो हो रही थी, लेकिन परिजनों को भी लगातार उनकी चिंता सता रही थी। छात्राओं ने बताया कि उनके लिए यह ऐसा वक्त था, जिसे वे कभी नहीं भुला पाएंगी। अधिकांश छात्राएं व छात्र अपना पूरा सामान समेट कर हिमाचल लौट आए हैं।
विज्ञापन


अधिकतर ने तो अपना एडमिशन भी कोटा से हमीरपुर स्थित कोचिंग संस्थान के केंद्र में माइग्रेट करवा लिया है। छात्राओं ने अमर उजाला से कहा कि अब वे वापस कोटा नहीं जाएंगी। हालांकि, सब कुछ ठीक था, लेकिन बंद के चलते उन्हें घर की याद सता रही थी। छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह थी कि सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर सुकून के भाव देखे जा सकते थे। सभी ने कहा कि अब उन्हें बेशक यहां क्वारंटीन किया जाए। कम से कम अपने प्रदेश में प्रवेश तो कर गए हैं। सभी छात्राओं को होटल सुविधा में जबकि छात्रों को होटल माया में बनाए गए बफर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed