फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown: 10 thousand works started including mega project in Himachal, one lakh got employment

हिमाचल में मेगा प्रोजेक्ट सहित 10 हजार काम शुरू, एक लाख से ज्यादा को मिला रोजगार

Fri, 01 May 2020 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
lockdown: 10 thousand works started including mega project in Himachal, one lakh got employment
कुल्लू में मनरेगा का काम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को मात देते हुए हिमाचल में व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सरकार के बड़े प्रोजेक्टों समेत 10 हजार काम शुरू हो गए हैं। इनमें एम्स का निर्माण, फोरलेन, लोक निर्माण विभाग के सड़कों से संबंधित, मनरेगा, हाइड्रो प्रोजेक्ट, बिजली, जल शक्ति विभाग के काम शामिल हैं। इन सभी कार्यों को करने के लिए एक लाख से अधिक लोग काम पर लौट आए हैं। सरकार ने सामाजिक दूरी से काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान सचिव राजस्व व नोडल अधिकारी ओंकार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का मानना है कि कोरोना को मात देने के लिए हिमाचल में पर्याप्त इंतजाम रहे, जिससे बीमारी यहां ज्यादा पैर पसारने में कामयाब नहीं हुई। हिमाचल में 40 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से भी 27 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। जो उपचाराधीन हैं, वे भी स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना के चलते बाहरी राज्यों में फंसे 75 हजार लोग हिमाचल आ चुके हैं। अभी लोगों का आना जारी है। हिमाचल सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों और यहां से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आईटी विभाग को एक ऐप बनाने को कहा है, जिसमें इन लोगों की डिटेल रहेगी। 
विज्ञापन


 दूसरे जिले में निजी वाहन की आवाजाही पर हो सकता फैसला 
ग्रीन जोन में निजी वाहनों के एक से दूसरे जिले में जाने की अनुमति देने पर मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। बसों की आवाजाही का मामला भी कैबिनेट बैठक में लाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आहिस्ता-आहिस्ता काम शुरू हो रहे : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के नए मामले नहीं आना सुखद है। लॉकडाउन की स्थिति में भी कई कार्यों में छूट दी जा रही है। सरकार कई आर्थिक गतिविधियां शुरू करवा चुकी है। आहिस्ता-आहिस्ता काम शुरू हो रहे हैं। इसी बीच बाहर से आने वाले लोगों के मामले में हमें सतर्कता की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed