फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Local villagers will travel in ropeway for just Rs 30

Shimla News: मात्र 30 रुपये में रोप-वे में सफर करेंगे स्थानीय ग्रामीण

Tue, 03 Dec 2024 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Local villagers will travel in ropeway for just Rs 30
बगलामुखी रोप वे।
थुनाग (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 52 करोड़ रुपये की लागत से बना बगलामुखी रोप-वे मंगलवार को जनता को समर्पित किया जाएगा। पंडोह के समीप ब्यास के ऊपर से नेशनल हाईवे और बगलामुखी मंदिर को जोड़ने वाले इस रोप-वे का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर डेढ़ बजे करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बगलामुखी रोप-वे के आसपास के गांव के स्थानीय लोगों के लिए किराया कम रखा गया है। यहां स्थानीय लोग केवल 30 रुपये देकर रोप-वे में सफर कर सकेंगे। रोप-वे के निर्माण का एक मकसद यह भी था कि स्थानीय लोगों को सुविधा मिले। उनके लिए बसों की आवाजाही उतनी ज्यादा नहीं है और रोड भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में रोड बह जाता है जिससे लोग वहीं फंसकर रह जाते हैं। ऐसे में सामान लाने और ले जाने में उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए किराया कम रखा गया है जबकि पर्यटकों के लिए 250 रुपये किराया लगेगा। यह किराया दोनों तरफ का होगा। 10 साल की उम्र तक के बच्चों का 50 फीसदी किराया ही लगेगा। इसके अलावा 5 साल तक की उम्र के बच्चों को निशुल्क सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रोप-वे बनने से स्थानीय लोगाें को रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष साधन खुलेंगे। एनएच से रोप-वे के जरिये पर्यटक बाखली पहुंचेंगे। यहां प्रकृति के बीच पर्यटक समय गुजार सकते हैं।
......
तीन बार टली उद्घाटन की तारीख
रोपवे निर्माण पर करीब 52 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह दो माह पहले बनकर तैयार हो चुका है और कंपनी ने इसका सफल ट्रायल भी कर दिया है। बस इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था, जोकि अब 3 दिसंबर को तय किया गया है। इससे पूर्व भी तीन बार उद्घाटन की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उद्घाटन नहीं हो पाया था। इस रोपवे का शिलान्यास पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने वर्ष 2022 में किया था।

...
अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया यह रोपवे पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी सुविधा प्रदान करेगा। उद्घाटन होते ही रोपवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
– अजय शर्मा, सीईओ, रोपवे कॉरपोरेशन हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed