{"_id":"5d8b12ed8ebc3e014a6893e2","slug":"lobbying-for-hpca-president-and-cm-office-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची एचपीसीए अध्यक्ष की लॉबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची एचपीसीए अध्यक्ष की लॉबिंग
Wed, 25 Sep 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए अध्यक्ष बनने की लॉबिंग मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। पद के तलबगार बहाने से सीएम से मिलने पहुंच रहे हैं। ऊना, चंबा और कुल्लू से कई पदाधिकारी चुनाव को लेकर सीएम से चर्चा कर चुके हैं। हालांकि, सीएम प्रत्यक्ष रूप से इस चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन अध्यक्ष बनने के चाहवान किसी न किसी बहाने से सीएम से चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का एचपीसीए में ओहदा महज एक सदस्य के रूप में रह गया है। हालांकि, चुनाव की धुरी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रही है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अनुराग जिसके सिर पर हाथ रखेंगे। वही एचपीसीए का अगला अध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन
एचपीसीए की 27 सितंबर को एनुअल जनरल मीटिंग है। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी होना है। एचपीसीए में 76 सदस्य मतदान कर सकते हैं। इसमें एचपीसीए ने 52 मतदाताओं की सूची बीसीसीआई को भेजी है। 10 जिलों के अध्यक्ष और सचिव, दो जिलों के चेयरमैन और कन्वीनर को मतदान का अधिकार है।
विज्ञापन