फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   llegal dumping on Nawg-Lower Bhont road, villagers angry

Shimla News: नावग–लोअर भोंट सड़क पर अवैध डंपिंग, ग्रामीणों में रोष

Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
llegal dumping on Nawg-Lower Bhont road, villagers angry
बरसात में हो सकती है भारी तबाही
विज्ञापन

खेतों में लगे हैं मलबे के ढेर, जमीन हो रही बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नावग–लोअर भोंट सड़क में अवैध डंपिंग हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ ट्रक चालक रात के अंधेरे में सड़क किनारे और खड्ड के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मलबा फेंक रहे हैं। इससे जहां देवदार पेड़ों के सीने छलनी किए जा रहे हैं वहीं पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की उपजाऊ जमीनें भी बर्बाद हो रही हैं। बरसात में इससे भारी तबाही हो सकती है।



बारिश के चलते यह मलबा बहकर नावग–भोंट खड्ड में पहुंच रहा है। नावग, कावी, भोंट, बगोड़ा, नेरी, करयाली और करांड सहित कई गांवों के खेतों में मलबे के ढेर लगे हैं। लोगों की उपजाऊ भूमि भी बर्बाद हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभागों, विशेषकर वन विभाग, को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। नावग, कावी, भोंट, करांड, बगोड़ा और आसपास के अन्य गांवों के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अवैध डंपिंग पर शीघ्र रोक नहीं लगाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। गांव के लोगों ने डीएफओ (शहरी) पवन चौहान से अवैध डंपिंग रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article