फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   List of polling stations released in 8 constituencies of the district

Shimla News: जिले के 8 विस क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की सूची जारी

Sat, 23 Sep 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
List of polling stations released in 8 constituencies of the district
जिले के 8 विस क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की सूची जारी - फोटो : savand
शिमला। निर्वाचन आयोग ने जिला शिमला के 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने शनिवार को बताया कि मतदान केंद्रों की सूची में लिपिकीय त्रुटियां और पाठशालाओं का दर्जा बढ़ने से नामकरण में संशोधन की सूचना जनसाधारण की जानकारी एवं सूचना के लिए प्रकाशित की है। उन्होंने बताया कि ठियोग विस क्षेत्र में लाफू मतदान केंद्र उच्च पाठशाला कथोग का नाम अब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग हो गया है। मतदान केंद्र क्यार का नामकरण वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यार किया है।
विज्ञापन


शिमला शहरी विस क्षेत्र में मतदान केंद्र सिसिल का नामकरण क्लैयर माउंट बिल्डिंग सहायक अभियंता केंद्रीय उपमंडल-3 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग आरट्रैक शिमला-3 किया है। लोअर अन्नाडेल-1 का मतदान केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल निचली मंजिल (पूर्वी भाग) किया है। लोअर अन्नाडेल-2 का मतदान केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल निचली मंजिल (पश्चिमी भाग) किया है। अप्पर बैम्लोई का मतदान केंद्र उद्योग भवन कार्यालय शिमला को उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश में किया है। इसके अलावा रामपुर विस क्षेत्र में मतदान केंद्र बरकल को माध्यमिक पाठशाला थड़ा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article