फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Liquor vends remain closed on 5th to 7th may

...तो पांच मई से बंद हो जाएंगे शराब के ठेके

Fri, 02 May 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Fri, 02 May 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
Liquor vends remain closed on 5th to 7th may

लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर पांच मई शाम छह बजे से शराब के ठेके बंद रहेंगे। निर्वाचन आयोग और आबकारी एवं कराधान विभाग ने पोलिंग प्रक्रिया संपन्न होने तक शराब की बिक्री बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान होटलों, रेस्तरां और क्लबों में भी शराब परोसने पर मनाही रहेगी। यहीं नहीं मतगणना वाले दिन 16 मई को भी शराब ठेके नहीं खुलेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने कहा कि आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसमें ठेके के परमिट कैंसल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच मई शाम छह बजे से मतदान वाले दिन तक और 16 मई को मतगणना वाले दिन यह आदेश प्रभावी रहेंगे।

पड़ोसी राज्यों के ठेके भी रहेंगे बंद

Liquor vends remain closed on 5th to 7th may

बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की सीमा पर स्थित है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 30 अप्रैल को मतदान हुए।

इसके चलते आबकारी एवं कराधान विभाग ने पंजाब सीमा से सटे हिमाचल क्षेत्र के पांच किलोमीटर दायरे के भीतर शराब ठेके बंद करने के निर्देश दिए थे।

अब हिमाचल में चुनावों के चलते भी यही व्यवस्था लागू होगी। पड़ोसी राज्यों के पांच किमी दायरे में आने वाले शराब के ठेके भी मतदान के दिन बंद रहेंगे।

दो ठेकेदारों पर हुई है कार्रवाई

Liquor vends remain closed on 5th to 7th may

पंजाब में चुनावों के दौरान फरमानों की जांच करने के लिए जब आयोग की टीमों ने औचक निरीक्षण किए थे।

इस दौरान नत्थूप्लासी और माजरा का शराब का ठेका खुला पाया गया।

इसपर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने दोनों शराब ठेकों के चालान काटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed