{"_id":"631e00b7c03a1e7bba0bea30","slug":"lightning-strike-kills-woman-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिजली गिरने से गर्भवती की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिजली गिरने से गर्भवती की मौत, दो बच्चे घायल
Sun, 11 Sep 2022 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:08 PM IST
सार
सीता अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहती थी। रविवार शाम करीब 04:30 बजे क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने सीता को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जलग्रां में रविवार को बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय शीतल मूल निवासी दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सीता अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहती थी।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब 04:30 बजे क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने सीता को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में मृतका के दो बच्चे आदित्य कुमार उम्र पांच साल और शिवराज उम्र चार साल के घायल होने की सूचना है। दोनों बच्चे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर ऊना अंकित शर्मा ने कहा कि जलग्रां में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन