फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lightning Strike Kills Woman in una himachal pradesh

हिमाचल: बिजली गिरने से गर्भवती की मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 11 Sep 2022 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

सीता अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहती थी। रविवार शाम करीब 04:30 बजे क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने सीता को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Lightning Strike Kills Woman in una himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जलग्रां में रविवार को बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय शीतल मूल निवासी दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सीता अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहती थी।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब 04:30 बजे क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने सीता को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में मृतका के दो बच्चे आदित्य कुमार उम्र पांच साल और शिवराज उम्र चार साल के घायल होने की सूचना है। दोनों बच्चे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर ऊना अंकित शर्मा ने कहा कि जलग्रां में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed