फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lighting in the city markets depends on dilapidated electric poles.

Shimla News: शहर के बाजारों में जर्जर बिजली के खंभों के सहारे प्रकाश व्यवस्था

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lighting in the city markets depends on dilapidated electric poles.
राजधानी शिमला के बाजारों में प्रकाश व्यवस्था जर्जर खंभों के सहारे है। कई जगह बिजली तार दुकानों के ऊपर झूल रहे हैं तो कुछ जगह बिजली पोल दुकानों के बीच में भी हैं। स्पार्किंग होने पर एक चिंगारी पूरे बाजार को आग की चपेट में ले सकती है। संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने इसका जायजा लिया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट :-
विज्ञापन


कई जगह वेल्डिंग के सहारे हैं खड़े हैं खंभे, टेढ़े खंभों के साथ दुकानों के ऊपर झूल रहे बिजली तार, हादसों का खतरा
दिनभर हजारों लोगों की होती है आवाजाही, स्पार्किंग का अंदेशा
अब लोगों ने बिजली बोर्ड से निरीक्षण करवाने की उठाई है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में बिजली बोर्ड की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। शहर के लोअर बाजार में ही कुछ बिजली के खंभे दुकानों के भीतर तक पहुंच गए हैं। इन खंभों को दुकानदारों ने फिनिशिंग देकर अंदर ही छिपा दिया है।
विज्ञापन

यदि इनमें करंट प्रवाहित हो जाए या मामूली सी स्पार्किंग हो जाए तो यह संकरे बाजार में भयंकर आग का रूप ले सकती है। इसके अलावा लोअर बाजार, संजौली, हिमलैंड समेत आसपास के इलाकों में लगे कई पोल जर्जर हालत में हैं। आलम यह है कि बिजली के कई पोल जगह-जगह वेल्डिंग और लोहे के सहारे खड़े किए हैं। पोल के आसपास दिनभर लोगों, बच्चों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। दिनभर इन्हीं व्यस्त स्थानों से हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में यदि पोल में करंट आ जाता है या जर्जर पोल कमजोर होकर अचानक गिर जाता है तो इसकी चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों और कारोबारियों का कहना है कि बिजली बोर्ड को हादसे से पहले ही ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पोल बदलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों में भी बाजार में आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दुकानों के ऊपर से गुजर रही असुरक्षित बिजली तार की भी जांच कर उन्हें सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने की मांग लोगों ने उठानी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग शहर में लगे पुराने और जर्जर पोलों का मौके पर निरीक्षण करवाए। साथ ही दुकानों के ऊपर या भीतर से गुजर रही बिजली की तारों की स्थिति भी जांची जाए।


छोटी-छोटी कमियों को करें दूर
लोअर बाजार के दुकानदार करण अरोड़ा ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही पूरे दिन रहती है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि दुकानदारों को हर समय किसी खतरे की चिंता न रहे। छोटी-छोटी कमियों को समय रहते दूर करने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।


तारों के जंजाल को भी हटाएं
तरुण ने बताया कि बाजारों में दुकानों की छतों पर बिजली की तारें हैं। इन्हें क्रेट के ऊपर उठाकर ऊंचाई दी जा रही है, ताकि बिजली के तार का करंट दुकानों में न आए। सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही की हल्की सी गुंजाइश से खतरा बढ़ सकता है।


समय पर किया जाए सुधार
दुकानदार ओम गुप्ता ने बताया कि शहर की पुरानी व्यवस्था को आधुनिक जरूरतों के मुताबिक सुधारने की जरूरत है। विभाग को दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। इसमें जो समस्याएं हैं, उनका मौके पर ही समाधान होना चाहिए।


विभाग मौके पर आकर ले जायजा
कपड़ों का कारोबार करने वाले आशीष कुमार ने बताया कि रोज बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पोल को हटाने और व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि छोटी समस्या बड़ी होने से पहले ही उसका समाधान हो सके।




नगर निगम को जारी किया नोटिस
बाजारों में दुकानों के अंदर बिजली के पोल होना सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इस संबंध में नगर निगम को भी नोटिस जारी किया है, जिससे आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। वहीं जिन खंभों की हालत जर्जर है, उनकी सूचना मिलने पर बोर्ड तुरंत उन्हें बदलने की कार्रवाई करता है।
-तनुज गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सिटी इलेक्ट्रिकल डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article