{"_id":"6acccf92cdb23afee5080483","slug":"light-pole-removed-from-the-edge-of-dhali-chowk-shimla-news-c-19-sml1002-802392-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली चौक के किनारे से हटाया लाइट का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली चौक के किनारे से हटाया लाइट का खंभा
विज्ञापन
शिमला। ढली चौक पर अब बसों के मुड़ने में दिक्कतें नहीं आएंगी। ट्रैफिक पुलिस के आग्रह पर लोक निर्माण विभाग ने चौक के एक किनारे लगी हाईमास्ट लाइट के खंभे को हटाकर बीचोंबीच स्थापित कर दिया है। इससे बसें एक ही बार में मुड़ सकेंगी और चौक पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित नहीं होगी।
ढली चौक पर हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन हाईमास्ट लाइट एक तरफ होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। यह समस्या उस समय और बढ़ जाती थी जब बसों को मुड़ने में लाइट के खंभे की वजह से अधिक समय लगता था। दिन में बड़ी संख्या में बसों के मुड़ने के कारण अपर शिमला और मशोबरा की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित होता था। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस वजह से सड़क पर वाहनों की कतारें लग जाती थीं। इससे ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात सुचारु बनाए रखने में दिक्कतें पेश आती थीं। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईमास्ट लाइट खंभे को स्थानांतरित करने के बाद यातायात संचालन में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर हो गई हैं। ब्यूरो