{"_id":"625460bcd02e6242e75a4f23","slug":"lift-strat-in-vikashnager-shimla-news-sml4054066167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने लगेगी लिफ्ट, जनता को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने लगेगी लिफ्ट, जनता को सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में मई में लगेगी लिफ्ट और जून से होगी शुरू
पांच करोड़ की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट
निर्माण में अड़ंगा बन रहे हरे पेड़ को काटा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र के हजारों लोगों को दो महीने के भीतर लिफ्ट में आवाजाही की सुविधा मिलने वाली है। रोपवे ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन मई में यहां लिफ्ट इंस्टाल कर जून माह से ही आम जनता को इसकी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अब सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।
लिफ्ट लगाने के लिए स्ट्रक्चर कई माह पहले तैयार हो चुका था लेकिन काम में एक पेड़ आड़े आ रहा था। काटने की मंजूरी मिलते ही इस पेड़ को कटवा दिया है। इसके बाद अब काम भी शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के तहत विकासनगर बाजार के लोग अब पुलिस चौकी के पास लिफ्ट में सवार होकर सीधे ऊपर बने एनएच तक पहुंच जाएंगे।
लिफ्ट के बाद ब्रिज होते हुए लोग एनएन पार कर छोटा शिमला सड़क पर पहुंचेंगे। इस प्रोजेक्ट का काम दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में विकासनगर से एनएच तक लिफ्ट लगेगी, जिसका काम लगभग पूरा होने वाला है। दूसरे चरण में एनएच से छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट तक लिफ्ट लगेगी। इसका टेंडर भी अवार्ड कर दिया है। अभी विकासनगर से छोटा शिमला जाने के लिए कोई बस सुविधा नहीं है। पैदल ही लोग करीब एक किलोमीटर पैदल छोटा शिमला पहुंचते हैं। अब लोग लिफ्ट में सवार होकर चंद मिनटों में छोटा शिमला बाजार पहुंच जाएंगे। इससे स्थानीय निवासियों, नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन
आम लोगों को मिलेगी सुविधा : रचना
स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आम लोगों को सुविधा मिलेगी। विकासनगर बाजार से लोग सीधे छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट के पास पहुंच जाएंगे। पहले चरण का काम पूरा होने वाला है। दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू होगा।
जून तक मिलेगी सुविधा : जीएम
आरटीडीसी के महाप्रबंधक रोहित ठाकुर ने बताया कि पेड़ को कटवा दिया है। अब मौके पर काम शुरू कर दिया है। जून माह तक इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम पूरा कर दिया जाएगा।