फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lifestyle carved with rice flour on cow dung plaster

Shimla News: गोबर की लिपाई पर चावल के आटे से उकेरी जीवन शैली

Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lifestyle carved with rice flour on cow dung plaster
गेयटी में आयोजित प्रदर्शनी में महाराष्ट्र का ट्राइबल वारली आर्ट बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

घरों की दीवारों पर यह चित्रकारी करती हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महाराष्ट्र के आदिवासी कारीगरों ने कैनवस पर गोबर की लिपाई कर चावल के आटे से अपनी जीवन शैली को दर्शाया है। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में ट्राइफेड द्वारा आयोजित समृद्ध जनजातीय विरासत के उत्पादों की प्रदर्शनी में यह कला आकर्षण का केंद्र बनी हुई। इसे वारली आर्ट कहा जाता है।


इसमें ज्यामितीय आकार जैसे वृत्त, त्रिकोण और रेखाओं का प्रयोग होता है। यह कला प्रकृति, रोजमर्रा के जीवन, सामुदायिक अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों को दर्शाती है। ट्राइफेड के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि पारंपरिक रूप से यह कला पुराने समय में महिलाओं द्वारा घरों की दीवारों पर मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से की जाती थी। त्योहारों के दौरान घरों को सजाने के लिए महिलाएं दीवारों पर पहले गोबर से लिपाई करती थीं उसके बाद चावल की पिसाई कर उसका आटा बनाती थी। आटे में पानी मिलाकर उससे दीवारों पर अलग-अलग तरह से चित्रकारी करती थीं। प्रदर्शनी में दर्शाए चित्र में भी यही विधि अपनाई गई है जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। गेयटी में इस चित्र का मूल्य 1326 रुपये से 10 हजार रुपये तक निर्धारित किया है। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के भील आर्ट, गोंड आर्ट, गुजरात के पिथोरा आर्ट के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। ट्राइफेड की सदस्य सावित्री नेगी ने बताया कि 17 सितंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को भारत के जनजातीय समुदायों की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article