फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   life achievement award to dicky dolma at kullu.

डिक्की डोलमा को मिला लाइफ अचीवमेंट अवार्ड

Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
life achievement award to dicky dolma at kullu.
मनाली की डिक्की डोलमा को लाइफ टाइम अचीवमेंट राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कुल्लू की भुट्टी कालोनी में भुट्टी वीवर्ज कोआपरेटिव सोसायटी ने संस्थापक स्व. ठाकुर वेद राम की जयंती को धूमधाम से मनाया। भुट्टी के सभागार में इस मौके पर देशभर की विभूतियों को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान ने देशभर की विभूतियों को दिए। मनाली की डिक्की डोलमा को लाइफ टाइम अचीवमेंट राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन


भुट्टिको के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर व राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंजाब कला साहित्य के अध्यक्ष एवं सीमर संदोश रहे। इस अवसर पर सहकारिता के क्षेत्र में तीन पुरस्कार दिए गए। इसमें बंगलूरू की पूर्व मंत्री लीला देवी आर प्रसाद को वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


वहीं, इसी क्षेत्र में एलपीएस के पूर्व निदेशक भगवान सिंह व दिल्ली के एसके टक्कर को भी इसी क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए। साहित्य के क्षेत्र में सुंदरनगर की प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. डॉ. कांता शर्मा को मरणोपरांत ठाकुर वेद राम साहित्य पुरसकार दिया गया। पत्रकारिता में डॉ. राजीव पथरिया और जगविंद्र पटियाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनकर के क्षेत्र में जयपुर के महेश शर्मा, कुल्लू के दोरजे आनंद व सेस राम को वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। स्व. पुरोहित चंद्र बेबस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध साहित्यकार सतीश कुमार लोपा को दिया गया। वहीं लाल चंद प्रार्थी चांद कुल्लवी पहाड़ी कला संस्कृति सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार प्रसिद्ध संगीतकार एसडी कश्यप को दिया गया।

ठाकुर मौलू राम जीवंत पहाड़ी भाषा संस्कृति साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार धर्मशाला सकोह के साहित्यकार प्रभात शर्मा को दिया गया। डीसी हंसराज चौहान ने कहा कि वेद राम ठाकुर ने वर्ष 1944 में 23 रुपये से सोसायटी शुरू की थी, जो आज 13 करोड़ का लाभ कमा रही है।


वहीं, कुल्लू जिला सहकारी विकास संघ समिति के सहकार भवन सरवरी में भी संघ के उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत की अध्यक्षता में स्व. ठाकुर वेद राम की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संघ के विरेश्ठ निदेशक चरणदास डोगरा, बलदेव सिंह ठाकुर, राज ठाकुर, चरणदास, विद्या देवी, डोला देवी, पूर्व निदेशक वैणी प्रसाद सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed