{"_id":"5b17dd6d4f1c1ba76e8b6602","slug":"lie-detector-machine-made-operational-at-junga-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिली अपनी लाई डिटेक्टर मशीन, अब नहीं काटने पड़ेंगे दिल्ली के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को मिली अपनी लाई डिटेक्टर मशीन, अब नहीं काटने पड़ेंगे दिल्ली के चक्कर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब आरोपियों का झूठ पकड़ने के लिए दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जुन्गा में लाई डिटेक्टर मशीन स्थापित हो चुकी है।
विज्ञापन
मशीन ने इसी सप्ताह से काम करना शुरू किया है। कांगड़ा जिले के एक आपराधिक केस में पहला लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ है। नॉर्थ जोन फोरेंसिक लैब धर्मशाला के सहायक निदेशक डॉ. एसके पॉल ने बताया कि झूठ पकड़ने वाली इस मशीन के स्थापित होने से अब आरोपियों को सीबीआई की दिल्ली स्थित
विज्ञापन
लैब में ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे खर्च घटेगा और आरोपियों पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा। उधर, स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जुन्गा के निदेशक अरुण शर्मा ने बताया कि मशीन ने इसी सप्ताह से काम करना शुरू किया है। अब प्रदेश पुलिस को मामलों को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन