{"_id":"e5abdd1452415c17816c383ee6dfde43","slug":"library-re-opened-after-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बाद दोबारा खोली गई लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बाद दोबारा खोली गई लाइब्रेरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कुलपति के आदेशों के बावजूद सोमवार को लाइब्रेरी शाम पांच बजे बंद करने के विरोध में एससीए ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एससीए के सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि कुलपति ने लाइब्रेरी रात नौ बजे बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके सोमवार को शाम पांच बजे छात्रों को लाइब्रेरी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एससीए पदाधिकारी यहां पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एससीए के विरोध के बाद लाइब्रेरी खुलवाई गई। एससीए ने विवि प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में छात्रों को लाइब्रेरी में पढ़ने से रोका गया तो एससीए निर्णायक आंदोलन शुरू कर देगी।