फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   less tourists reached himachal than expected this weekend, 60 to 70 percent limited occupancy

हिमाचल: इस वीकेंड पर उम्मीद से कम आए पर्यटक, 60 से 70 फीसदी सिमटी ऑक्यूपेंसी

Sun, 10 Oct 2021 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और त्योहारी सीजन शुरू होने से प्रदेश में आने वाले दिनों में आवाजाही में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बीते सप्ताह राजधानी शिमला में होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही थी। इस बार 60 से 70 फीसदी सिमट कर रह गई है। 

विज्ञापन
less tourists reached himachal than expected this weekend, 60 to 70 percent limited occupancy
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वीकेंड पर उम्मीद से कम सैलानी पहुंचे। हालांकि, शिमला, मनाली, रोहतांग टनल, धर्मशाला, कसौली पर्यटकों से गुलजार रहे। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और त्योहारी सीजन शुरू होने से प्रदेश में आने वाले दिनों में आवाजाही में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बीते सप्ताह राजधानी शिमला में होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही थी। इस बार 60 से 70 फीसदी सिमट कर रह गई है। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते बीते डेढ़ वर्ष से मायूस बैठे होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक आना शुरू हुई है। राजधानी शिमला के मॉल रोड और रिज मैदान पर शनिवार को सैलानियों की काफी अधिक आवाजाही रही। शिमला में 70 फीसदी तक, कुल्लू-मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 35 फीसदी रही। वीकेंड पर डलहौजी में पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन और नवरात्रों में अब डलहौजी में पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है। वीकेंड पर सोलन के होटलों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। कसौली में होटल पूरी तरह से पैक रहे। सुबह से ही कसौली के लिए पर्यटकों ने रुख करना शुरू कर दिया था। चायल और बड़ोग के होटलों में दोपहर तक 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव के कारण मंडी के होटलों और होम स्टे में ऑक्यूपेंसी कम रही। जंजैहली से लेकर करसोग और मंडी सुंदरनगर में बुकिंग दर 20 फीसदी रही। इन क्षेत्रों में नवरात्रों के बाद और नवंबर के पहले सप्ताह तक पर्यटन कारोबार खुलने की उम्मीद है। धर्मशाला में पर्यटन विकास निगम के होटल में 70 फीसदी और निजी होटलों में 15 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed