फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Less chance of teacher recruitment in pre primary schools this month

शिक्षा विभाग: प्री प्राइमरी स्कूलों में इस माह शिक्षक भर्ती के आसार कम, जानें वजह

Sun, 13 Feb 2022 01:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और अर्ली चाइल्ड हुड केयर का कोर्स करने वालों को भर्ती में मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Less chance of teacher recruitment in pre primary schools this month
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में इस माह शिक्षक भर्ती के आसार कम हैं। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के संस्थानों की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग ने केंद्रीय मंत्रालय से कुछ जानकारियां मांगी हैं। प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षा विभाग एनटीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों की पड़ताल करना चाहता है, ताकि भर्ती शुरू होने पर कानूनी अड़चन ना आए। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए चार हजार शिक्षक भर्ती किए जाने हैं। 70 फीसदी पद एनटीटी और 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। ऐसे में अब मार्च में होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती को लेकर नया प्रस्ताव जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और अर्ली चाइल्ड हुड केयर का कोर्स करने वालों को भर्ती में मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षकाें के 70 फीसदी पद एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स तथा 30 फीसदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed