रसोई में घुसकर दंपती पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बची जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को रसोई घर में खाना खा रहे दंपती पर एक तेंदुआ ने हमला कर दिया। बचाव में दंपती ने तेंदुए पर लकड़ी से वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे नादौन के पुतड़ियाल के जंगल गांव की है। बलवंत और उनकी पत्नी निशा ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अपनी दादी के साथ कमरे में था। इसी बीच तेंदुआ रसोई घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया।
बलवंत ने चूल्हे के पास पड़ी लकड़ी (पच्चर) को उठाया और तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की। तेंदुआ हावी हुआ तो उन्होंने पच्चर को उसके मुंह पर मारा। इससे तेंदुआ जमीन पर गिर गया। इस दौरान वे बाहर निकले और शोर मचाया। वार्ड सदस्य वीना व ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।
गांव की महिला पवना देवी ने कहा कि उसी दिन दोपहर में वह अपने बेटे सुमन के साथ घास लाने के लिए खेतों में गई थीं। तेंदुए ने उन पर भी हमला किया था। तब उन्होंने और खेतों में काम में जुटे अन्य लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।
वन विभाग के अधिकारी रात को ही घटना स्थल पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर विकास दत्ता ने बताया कि जिस लकड़ी का इस्तेमाल किया था, वह तेंदुए की आंख पर लगी थी। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने कहा कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन की जा रही है।