{"_id":"5d8e41d88ebc3e01740f640d","slug":"leopard-hunts-17-goats-creates-panic-in-panchayat-of-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने 17 बकरियों को बनाया शिकार, पंचायत में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने 17 बकरियों को बनाया शिकार, पंचायत में दहशत का माहौल
Fri, 27 Sep 2019 10:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिपार क्षेत्र के नौहराधार तहसील की भराड़ी पंचायत के भानरा गांव में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इलाके में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
तेंदुआ रोजाना एक-दो मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। बुधवार रात को तेंदुए ने 17 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इससे समूचे क्षेत्र में खौफ पसर गया। तेंदुए ने भानरा निवासी दौलतराम की नौ बकरियों व ईश्वरदास की आठ बकरियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
जबकि दो बकरियों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पशुपालक जंगल से अपनी बकरियों को चराकर घर वापस लाए और पशुशाला में बंद कर दया। पशुपालक के घर से पशुशाला काफी दूर है।
विज्ञापन
सुबह जब वह अपनी बकरियों को चारा डालने के लिए पशुशाला पहुंचा तो भीतर का मंजर दिखकर दंग रह गया। तेंदुआ रात को उनकी बकरियों को अपना शिकार बना चुका था।
पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत प्रधान चंद्र मोहन ने कहा कि यह मसला वन विभाग से उठाया जाएगा और यहां पिंजरा लगाने की मांग की जाएगी।