फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard attacked a woman who went to bring fodder to the fields, saved her life from the scourge

Leopard Attack: दराती लेकर तेंदुए से भिड़कर महिला ने बचाई अपनी जान

Wed, 07 Sep 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा( मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

मंडी जिले के धर्मपुर की चोलथरा पंचायत के रोपड़ गांव की देवकी देवी (43) तेंदुए के हमले से खुद को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। 

विज्ञापन
Leopard attacked a woman who went to bring fodder to the fields, saved her life from the scourge
देवकी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर की चोलथरा पंचायत के रोपड़ गांव की देवकी देवी (43) तेंदुए के हमले से खुद को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे जैसे ही तेंदुए ने हमला किया तो खेत में घास काट रही महिला दराती लेकर तेंदुए से मुकाबला करने लगी। तेंदुए ने उस पर तीन बार हमला किया, तो देवकी ने भी तेंदुए की टांग और मुंह पर दराती से वार किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख घायल तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत ठीक है। पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। डिप्टी रेंजर सरकाघाट मदन लाल ने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो शीघ्र ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। तेंदुए के हमले से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है। हालांकि महिला के हौसले की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed