{"_id":"59aac4654f1c1b17278b4ed0","slug":"left-out-para-teachers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर, सरकार ने लगाई इस प्रक्रिया पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर, सरकार ने लगाई इस प्रक्रिया पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बावजूद लेफ्ट आउट पैरा शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। सरकार से प्रस्ताव मंजूर करवाने के बाद अफसरशाही को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की याद आई है। पैट, पैरा और पीटीए शिक्षकों को नियमित करने का मामला सुप्रीमकोर्ट के विचाराधीन है।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस मामले में सरकार से यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। इसके बावजूद बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग ने लेफ्ट आउट पैरा शिक्षकों को नियमित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में भेज दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने पंकज कुमार बनाम हिमाचल सरकार मामले में पैट, पैरा, पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के मामले में यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। कैबिनेट ने सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बावजूद लेफ्ट आउट पैरा शिक्षकों को नियमित कर पीटीए और पैट शिक्षकों को पसोपेश में डाल दिया।
विज्ञापन
पीटीए और पैट शिक्षकों ने इस संदर्भ में जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जानकारी जुटाई तो अफसरशाही के होश उड़ गए। कैबिनेट को गुमराह कर गलत प्रस्ताव पास करवाने की गलती को मानते हुए शिक्षा विभाग ने अब लेफ्ट आउट पैरा शिक्षकों को नियमित करने पर रोक लगा दी है।
नियमितीकरण की अधिसूचना को भी रोक दिया गया है। उधर, निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से जल्द बात की जाएगी।
फिलहाल, नियमितीकरण को रोक दिया गया है। पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा एजेवी प्रसाद के कार्यकाल में यह प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी को भेजा गया था। क्या अफसरों को पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जानकारी नहीं थी? इसको लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं।