फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Left organizations roared against the heinous incident in Manipur

Shimla News: मणिपुर में हुई जघन्य घटना के खिलाफ गरजे वामपंथी संगठन

Tue, 25 Jul 2023 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Left organizations roared against the heinous incident in Manipur
डीसी दफ्तर के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले, मणिपुर के सीएम की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से स्थिति भयावह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर मंगलवार दोपहर बाद मणिपुर में हुई जघन्य घटना के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया। हजारों की तादाद में वामपंथी संगठन से जुड़े लोग यहां इकट्ठा हुए थे।

माकपा के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व महापौर संजय चौहान, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा चल रही है उसमें सरकार हस्तक्षेप कर तत्काल कार्रवाई अमल में लाए। दोपहर एक बजे के करीब उपायुक्त कार्यालय के बाहर जनवादी महिला समिति, सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच और यंग वुमन क्रीश्चियन एसोसिएशन संस्था के सदस्यों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व महापौर संजय चौहान और किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि 86 दिन से मणिपुर में हिंसा जारी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। 70 हजार लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की संवेदनहीन तथा पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते स्थिति भयावह हो रही है। कहा कि मणिपुर सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली से यह हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह बेहद लज्जाजनक घटना है। प्रदर्शन के बाद वामपंथी संगठनों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन के माध्यम से हिंसा पर तत्काल रोक लगाने और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में डॉ. ओंकार शाद, जगत राम, सत्यवान पुंडीर, ऋतु शर्मा, सरिता ठाकुर और बालक राम, अमर भाटिया, यंग वुमन क्रीश्चियन एसोसिएशन की अध्यक्ष विधुप्रिया चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष शेफाली भारद्वाज, महासचिव रोहिणी सिंह, सुविधा देवी, लुईसा लिंग, रेणु सारा, सीमा, अनुराधा, रमन थारटा, अमित कुमार, सोनिया सब्रवाल, जयशिव ठाकुर, डॉ. राजेंद्र चौहान, संजीव खजुरिया, दलीप सिंह और रामप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article