फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LEET and PAT entrance exams will be held at 38 centres under the surveillance of CCTV cameras

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 38 केंद्रों पर होगा लीट और पैट

Tue, 08 Apr 2025 10:57 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

 प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 38 परीक्षा केंद्रों पर बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) लेगा। 

विज्ञापन
LEET and PAT entrance exams will be held at 38 centres under the surveillance of CCTV cameras
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 38 परीक्षा केंद्रों पर बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) लेगा। बोर्ड ने प्रदेश भर में पैट के लिए 29, जबकि लीट के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 18 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर (पैट) और डायरेक्ट सेकंड ईयर (लीट) के लिए 25 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स के तीन वर्षीय डिप्लोमा पैट और दो वर्षीय डिप्लोमा लीट के लिए मार्च माह में आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए पात्र अभ्यर्थी सात मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कत न आए, इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर के बहुतकनीकी संस्थानों और आईटीआई में निशुल्क आवेदन करने की व्यवस्था की है। वहीं 18 मई को सुबह 10 बजे होने वाली बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए बोर्ड प्रबंधन ने प्रदेश भर में 29 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा बनाए गए इन परीक्षा केंद्रों में बिलासपुर, घुमारवीं, चंबा, बनीखेत, हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर टीहरा, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, नैरन पुखर, नूरपुर, पालमपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू, मंडी, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, करसोग, नाहन, शिमला, रामपुर बुशहर, रोहडू, सोलन, कंडाघाट, नालागढ़, ऊना और गगरेट शामिल रहेंगी। वहीं 25 मई को होने वाली लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) के लिए चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, सोलन, सुंदरनगर, शमशी, शिमला, रामपुर और ऊना जिला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने मई में आयोजित होने वाली लीट और पैट की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों से सात मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। पैट के लिए प्रदेश भर में 29, जबकि लीट के लिए नौ परीक्षा केंद्र प्रदेश बनाए जाएंगे, जोकि सीसीटीवी सुविधा से लैस होंगे।-अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed