फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lecture on Tibetan Buddhist Philosophy Organized at HPU

Shimla News: एचपीयू में तिब्बती बौद्ध दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lecture on Tibetan Buddhist Philosophy Organized at HPU
शिमला। तिब्बती बौद्ध दर्शन का विकास किन परंपराओं और विचारों के समन्वय से हुआ इस विषय पर जापान के सोका विश्वविद्यालय के प्रो. काजुनोरी सासाकी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में व्याख्यान दिया। बौद्ध अध्ययन विभाग की व्याख्यान श्रृंखला के तीसरे संस्करण में उन्होंने लामरिम, बोधिचित्त और ग्रेट वेव ऑफ कंडक्ट के दार्शनिक एवं ऐतिहासिक पक्षों को सामने रखा। प्रो. सासाकी ने तिब्बती बौद्ध परंपरा के निर्माण और बौद्ध चिंतन के विकास में इन अवधारणाओं की भूमिका को समझाया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बौद्ध दर्शन और क्वांटम विज्ञान के बीच संभावित संवाद को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग बौद्धिक परंपराओं से जुड़े होने के बावजूद वास्तविकता, परस्पर निर्भरता और अवलोकन जैसे विषयों पर समान विमर्श की संभावनाएं हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अपर्णा नेगी ने कहा कि व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य बौद्ध दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों के साथ अकादमिक संवाद स्थापित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article