फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lecture on India-South Africa relations

Shimla News: भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर हुआ व्याख्यान

Mon, 09 Mar 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lecture on India-South Africa relations
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के राजनीति विज्ञान और रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग में सोमवार को विशेष व्याख्यान हुआ। इसमें भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सुकलाल ने भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंध भू राजनीतिक दौर में ग्लोबल साउथ विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर आचार्य राजिंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोफेसर हरीश ठाकुर ने स्वागत संबोधन दिया। आचार्य राजिंद्र वर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से सहयोग और मित्रता के संबंध रहे हैं। अपने व्याख्यान में उच्चायुक्त अनिल सुकलाल ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका का इतिहास औपनिवेशिक शासन तथा दमन के विरुद्ध साझा संघर्ष से जुड़ा है। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. आभा सी खिमटा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article