{"_id":"33fcf04914d282e2ec50b7170181110e","slug":"leapord-are-creating-terror-in-shimla-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत बरकरार, पकड़ में नहीं आ रहे ये खूंखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत बरकरार, पकड़ में नहीं आ रहे ये खूंखार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथू लालबाग के रॉयल ओक कालोनी में दूसरी बार सीसीटीवी कैमरा में दूसरी बार पार्किंग में घूम रहे तेंदुए से एक बार फिर कालोनी के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
हालांकि विभाग ने सूचना मिलते ही कालोनी में पिंजरा लगा दिया है। विभाग ने शहर में जंगलों से एंट्री प्वाइंट पर छह जगह पिंजरे लगाए हैं। लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
मल्याणा, टुटीकंडी, होली लॉज, नव बहार और कामना देवी में पिंजरे लगाए गए हैं। लालबाग के निवासी नवीन आहुजा, अल्का दीपिका और अन्य लोगों ने कहा कि कालोनी में बार-बार नजर आने वाला तेंदुआ कभी भी किसी पर हमला कर सकता है।
विज्ञापन
महज पिंजरा लगाकर संकट दूर नहीं होगा। विभाग पुख्ता इंतजाम करे। उधर, वन विभाग के डीएफओ शिमला अनिश कुमार का कहना है कि करीब ढाई माह बाद तेंदुआ फिर यहां नजर आया है।
उसके दोबारा उसी क्षेत्र में आने का पता लगाना मुश्किल होता है। स्थानीय लोग सतर्क रहें। पालतू कुत्तों को घर के भीतर ही रखें, अंधेरा होने पर उन्हें बाहर न छोड़ें।