फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of the gang that stole money by changing ATM cards arrested

Kangra News: एटीएम कार्ड बदल पैसे उड़ाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Oct 2023 11:18 PM IST
सार

भवारना पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी से अनेक मामलों से पर्दा उठने की संभावना बन गई है।

विज्ञापन
Leader of the gang that stole money by changing ATM cards arrested
गिरोह का सरगना गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने के मामलों में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भवारना पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी से अनेक मामलों से पर्दा उठने की संभावना बन गई है। पुलिस ने हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार निवासी खांडा खेड़ी हिसार को उस समय धर लिया, जब वह किसी के खाते से 75 हजार रुपये की राशि निकाल चुका था। हालांकि, उसके तीन अन्य साथी वहां से फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस जुटी ही।

विज्ञापन


यह गिरोह स्वाइप मशीन से पैसे निकाल कर पैसे ट्रांसफर भी करते थे। पिछले दिनों एटीएम से पैसे निकालने आ रहे लोगों को झांसे में लेकर उनका कार्ड बदलने और उनके खाते से पैसे निकालने के मामले सामने आए थे। मारंडा एटीएम से पैसे निकालने आई एक महिला का धोखे से कार्ड बदलकर शातिरों ने एक लाख की चपत लगा दी थी।  वहीं मारंडा में फिल्मी स्टाइल में दो बार शातिरों ने लोगों के पैसे उड़ा लिए थे। पकड़े गए सरगना और उसके साथियों ने नगरोटा, शाहपुर, धर्मशाला और नूरपुर क्षेत्रों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम 
विज्ञापन

दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed